पत्नी मदालसा के साथ हनीमून एंजाॅय कर रहे हैं महाक्षय, तस्वीरें आई सामने

7/17/2018 5:15:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय10 जुलाई को साउथ की एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद महाअक्षय पत्नी मदालसा के साथ कैल‍िफोर्न‍िया में हनीमून पर हैं। जिसकी तस्वीर मदालसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

 

 

 

मदलसा ने महाक्षय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ल‍िखा पहली बार मैंने तुम्हें देखा, मेरे दिल ने कहा , "यह वही है!" 💕 और अब मुझे अपने पति की पत्नी होने पर प्यार है। इनकी तस्वूरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

 

बता दें कि पहले दोनों की शादी 7 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन पुलिस की टीम जांच के लिए समारोह स्थल पर पहुंची तो शादी टालनी पड़ी। दोनों ने 10 जुलाई को शादी की थी।शादी की तस्वीरों में मदालसा रेड एंड ऑरेंज कलर का लंहगा पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं महाक्षय ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहने थे।

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari