माधुरी दीक्षित की ''याराना'' ने पूरे किए 25 साल, दिवंगत ऋषि कपूर-सरोज खान के साथ एक्ट्रेस ने शेयर किए यादगर पल

10/21/2020 12:02:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो गए हैं। ठीक इसी दिन एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित की फिल्म याराना ने भी 25 साल पूरे किए। 25 साल पहले माधुरी और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की याराना रिलीज हुई थी। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं।

PunjabKesari


माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरे शेयर की हैं। जिसमें उनके अलावा दिवंगत ऋषि कपूर और दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान भी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

ऋषि कपूर के साथ माधुरी की ये तस्वीर  फिल्म सीन की है। वहीं उनकी बाकी की दो तस्वीरें भी फिल्मी सीन की हैं। एक तस्वीर जिसमें एक्ट्रेस सरोज खान के साथ डांस प्रैक्टिस करती हुईं नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ऋषि जी के साथ का काम करना और 'मेरे पिया घर आया' सॉन्ग के स्टेप्स सरोज जी से सीखना मेरे लिए एक सुखद यादगार.... आज याराना के 25 साल पूरे हो गए हैं। उन दोनों को याद कर रही हूं। यह उनको और पूरी टीम को समर्पित है।"  

PunjabKesari


बता दें धक-धक गर्ल की फिल्म 'यराना' 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं थीं। एक्टर राज बब्बर ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। वहीं कादर खान और शक्ति कपूर भी अहम किरदार में नजर आए। फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News