B''DAY SPCL: 21 साल बड़े एक्टर को KISS देकर पछताई थी माधुरी दीक्षित

5/15/2017 10:18:02 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस माधुरी दीक्षित का आज बर्थडे है। वह आज 50 साल की है गई है। माधुरी को उनके डांस के लिए भी जाना जाता है। 15 मई 1967 को जन्मीं माधुरी उस वक्त खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने 1988 में अपने से 21 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ Kiss सीन दिया था। उस समय विनोद खन्ना की उम्र 42 साल थी, जबकि माधुरी महज 21 साल की थीं। इस सीन की काफी आलोचना हुई थी। न केवल ऑडियंस, बल्कि फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसे वल्गर करार दिया था।

बता दें कि 'दयावान' की रिलीज के बाद माधुरी कई बार यह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें फिल्म में Kiss सीन देने का पछतावा है। मसलन, 1993 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मुझे अफ़सोस है कि मैंने 'दयावान' में Kiss सीन किया। लेकिन जब आप नए होते हो तो नहीं जानते हो कि डायरैक्टर को न भी कहा जा सकता है।"

वहीं 2011 में छपी एक रिपोर्ट में भी माधुरी ने कहा था कि उन्हें वो सीन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा था, "फिल्म देखने के बाद मुझे आश्चर्य था कि मैंने यह सीन क्यों किया। इसकी फिल्म में कोई भी जरूरत नहीं थी। इसके बाद मैंने तय कर लिया था कि कभी भी इस तरह के सीन नहीं करूंगी।" 'दयावान' को फिरोज खान ने डायरैक्ट किया था, जो विनोद खन्ना के सबसे अच्छे दोस्तों में गिने जाते थे।