बर्थडे wishes के लिए माधुरी ने फैंस का किया धन्यवाद, बोलीं 'आपने मुझे स्पेशल फील करवाया'

5/16/2021 6:29:59 PM

मुंबई. बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी माधुरी दीक्षित ने 16 मई को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन इस बार कोरोना के चलते उन्होंने अपना बर्थडे नहीं मनाया। इस मौके पर सारा दिन उन्हें फैंस की शुभकानाओं का सिलसिला जारी रहा। अब हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उन्होंने फैंस को  शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।


इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर माधुरी ने फैंस से कहा- 'नमस्कार मैं आशा करती हूं कि आप सभी सेफ एवं स्वस्थ हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं बर्थडे की शुभकामनाएं मुझे भेजने के लिए।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी आगे कहती हैं, 'आपका प्यार और शुभकामनाएं मुझे रोज बहुत स्पेशल फील करवाती हैं। मैं जानती हूं कि अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वो बहुत ही कठिन है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अपने प्रियजनों से जुड़े रहें, सुरक्षित रहिए, मास्क पहनिए, वैक्सीन लगवाइये और सारी कोविड गाइडलाइंस का पालन कीजिए। हमें साथ रहने की आवश्यकता है और मजबूती के साथ इससे लड़ना होगा। बहुत- बहुत धन्यवाद।'

 

 

माधुरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट कर वीडियो में माधुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
काम की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार फिल्म कलंक में देखा गया था।  इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News