ब्रेकअप के बाद पहली बार संजय दत्त को लेकर माधुरी दीक्षित ने दिया बयान, जानें क्या कहा

5/26/2018 10:41:34 AM

मुंबई: बाॅलीवुड धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म 'बकेट लिस्ट' के साथ   मराठी फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हुई है। 

हाल ही में माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए बड़ी कामयाबी है कि लोग उन्हें आज भी देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म 'साजन' ने उनकी स्टीरियोटाइप इमेज को भी बदल दिया था।

इस फिल्म में लोगों ने उन्हें एक अलग किरदार में देखा। लोगों को भी लगा वह कुछ अलग भी कर सकती हैं। माधुरी ने इस फिल्म से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए कहा कि जब इसके लिए संजय दत्त को साइन किया गया तब लोगों ने कहा कि संजय तो एक्शन हीरो है।

उसे रोमांटिक फिल्म में क्यों ले लिया? उससे नहीं होगा, लेकिन जब फिल्म आई तब लोगों ने उन्हें अलग रूप में देखा। फिल्म के डायलॉग और गाने हिट हुए। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

बता दें कि माधुरी जल्द ही फिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके इलावा वह कलर्स के नए शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका निभाएंगी।  

 

Punjab Kesari