साड़ी लुक में खूबसूरत दिखी ''धक-धक गर्ल'' माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस की स्माइल ने चुराया फैंस का दिल

6/5/2021 11:53:39 AM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। खास कर जब माधुरी ट्रेडिशनल लुक कैरी करती है तो एक्ट्रेस की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। हाल ही में माधुरी ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस बाकमाल लग रही है।


तस्वीरों में माधुरी मल्टीकलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। गले का नेकलेस और झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। माधुरी की स्माइल फैंस का चैन चुरा रही है। एक्ट्रेस की तस्वीरों से फैंस की नजरें ही नहीं हट रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो माधुरी 2020 में फिल्म कलंक में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इन दिनों माधुरी शो 'डांस दीवाने 3' में जज की भूमिका में दिखाई दे रही है। 

Content Writer

Parminder Kaur