माधुरी दीक्षित के लहंगा लुक ने मचाई सनसनी, धक-धक गर्ल की तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल

6/29/2021 8:26:10 AM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में माधुरी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में माधुरी व्हाइट एंड ब्लैक लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से माधुरी ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों के झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें अब माधुरी ने फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस ने तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से फैंस का जीत लिया था। आज भी उनके काम को याद किया जाता है।

Content Writer

Parminder Kaur