येलो गाउन में ''धक-धक गर्ल'' माधुरी दिक्षित ने मचाया तहलका, 53 की उम्र में 20 की हसीनाओं को दे रही हैं मात

1/29/2021 3:11:42 PM

मुंबई. बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की अदाओं का आज भी हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और लुक्स से लोगों के दिलों में खूब राज किया है। 53 की माधुरी आज भी अपने लुक से 20 की एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित येलो गाउन में नजर आ रही हैं। येलो कलर एक्ट्रेस पर खूब खिल रहा है।

 

मजेंटा कलर की लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। गाउन को लहराते हुए दिवा कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं।

 
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म कलंक' और 'टोटल धमाल' में देखा गया था।

 

जल्द ही माधुरी रियलिटी टीवी शो  'डांस दीवाने' पर जज के तौर पर नजर आएंगी

 

suman prajapati