पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस की मुस्कुराहट पर दिल हारे फैंस

4/13/2021 5:11:13 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

तस्वीरों में माधुरी पिंक लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। माधुरी की प्यारी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें हाल ही में माधुरी पति श्रीराम नेने के साथ मलदीव वेकेशन पर गई थी। अब एक्ट्रेस वापिस लौट आई है। कपल ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की थी। काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों 'डांस दीवाने 3' में जज की भूमिका में नजर आ रही है।

Content Writer

Parminder Kaur