लाइट पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं माधुरी दीक्षित, ''धक-धक गर्ल'' की तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल

10/5/2021 12:12:09 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में माधुरी लाइट पिंक लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरती लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो माधुरी इन दिनों रिएलीटी शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका में नजर आ रही है। शो में एक्ट्रेस के साथ तुषार कालिया और धर्मेंश यांडेल दिखाई दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur