Dance Deewane 3: जया बच्चन बनी माधुरी दीक्षित तो रेखा बोलीं-''अमित मेरा प्यार हैं, उन्हें कैसे छोड़ सकती हूं''

7/16/2021 3:41:08 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'डांस दीवाने 3' का ये हफ्ता काफी दिलचस्प होगा। हर बार शो में एक स्पेशल सेलिब्रिटी जज आता है जिससे शो और भी शानदार हो जाता है। शो में इस हफ्ते प्यार की बहार आने वाली है क्योंकि इस हफ्ते एवरग्रीन रेखा शो में चार-चांद लगाएंगी।  सेट से रेखा की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं।  लुक की बात करें तो रेखा शो में ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में नज़र आएंगी जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलिरी कैरी की है।

PunjabKesari

इसके अलावा शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें रेखा और अमिताभ बच्चन की बात हो रही है। रेखा कहती है- वो मेरा प्यार है मैं उन्हें नहीं छोड़ सकती। दरअसल, शो में रेखा माधुरी दीक्षित के साथ 'सिलसिला' मूवी का हिट सीन रीक्रिएट करेंगी।

PunjabKesari

'सिलसिला' फिल्म में रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। प्रोमो में दिख रहा है कि माधुरी जो जया बनीं हुई हैं वो रेखा के दूसरी तरफ पीठ करके खड़ी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

माधुरी कहती हैं-'क्या चाहती हैं आप..' रेखा कहती हैं- 'मेरे चाहने से क्या होगा।' फिर माधुरी कहती हैं-'उनका दामन छोड़ दीजिए।' इस पर रेखा कहता हैं-'उन्हें छोड़ना मेरे बस में नहीं और जो मेरे बस में नहीं उसे मैं कैसे कर सकती हूं।' इस पर माधुरी कहती हैं-'अमित मेरे पति हैं, मेरे धर्म हैं।' रेखा कहती है-'वो मेरा प्यार हैं और प्यार मेरी किस्मत बन चुका है।' इस डायलॉग के बाद फिल्म सिलसिला का गाना प्ले किया जाता है।

PunjabKesari

ये बात तो हर कोई जानता है कि किसी वक्त रेखा का नाम अमिताभ बच्चन से जुड़ा था।इतना ही नहीं जब दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में सामने आईं थीं उस वक्त अमिताभ शादीशुदा थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News