सुबह-सुबह आई का कमरा खाली देख भर आई माधुरी दीक्षित की आंख, भावुक नोट शेयर कर बोलीं- ''वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी''

3/13/2023 2:34:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीते रविवार सुबह 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मां के निधन से माधुरी बुरी तरह टूट गई हैं और शमशान घाट में भी वह आंखों में आंसू लिए मां को अंतिम विदाई देने पहुंची थी। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने मां की याद में एक इमोशनल नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आई के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ''आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह अवास्तविक लगता है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना सिखाया। उन्होंने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, सकारात्मकता और अनुग्रह संक्रामक थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे। शांति।''


View this post on Instagram

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

माधुरी दीक्षित से पहले उनके पति श्रीराम नेने ने भी स्नेहलता आई की याद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ''हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच शांति से चली गईं। भावनात्मक और शारीरिक रूप से थका हुआ हूं। लेकिन मेरे परिवार, दोस्तों और आप सभी के प्यार ने इसे सहनीय बना दिया है। वह एक संत थीं: जीवन, ज्ञान, धैर्य और हास्य की भावना से भरपूर जिसने सभी बाधाओं को पार कर लिया। उसे याद किया जाएगा, लेकिन कभी नहीं भुलाया जाएगा। उनकी यादें उन्हें हम सभी के लिए हमेशा जिंदा रखेंगी। ❤️''

माधुरी और श्रीराम के इस पोस्ट को देख फैंस और अन्य सेलेब्स भी भावुक नजर आ रहे हैं और कमेंट कर उनकी मां के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News