माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन

3/12/2023 11:14:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार दोपहर स्नेहलता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का निधन आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान भूमि में दोपहर 3.40 पर किया जाएगा।

 

एक्ट्रेस माधुरी अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में उन्हें खोने से वह बुरी तरह टूट गई हैं। वह अक्सर अपनी मां स्नेहलता के साथ सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करती रहती थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

जून 2022 में, माधुरी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था-'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं मां बेटी की दोस्त होती है। आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार रहा है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।"

Content Writer

suman prajapati