लॉन्च इवेंट में माधुरी दीक्षित ने जमाया रंग, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में गॉर्जियस दिखीं ''धक-धक गर्ल''

2/17/2021 11:36:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई में बीते मंगलवार रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ का आयोजन में बड़े ही शानदार तरीके से हुआ। इस इवेंट में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने खूब जलवे बिखेरे। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी हर अदा और गॉर्जियस लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढाती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं।


इस इवेंट में माधुरी दीक्षित ब्लैक कलर की इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में गॉर्जियस लुक में पहुंची। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील पेयर किया था।

 

लो बन हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कमप्लीट किया, जो उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा है।


इवेंट में पहुंचकर माधुरी ने न सिर्फ खूबसूरती के ही जलवे बिखेरे, बल्कि अपनी कातिलाना अदाओं का भी जादू चलाया, जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया।

 

माधुरी दीक्षित भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं, लेकिन अक्सर वे सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।

 

अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें माधुरी अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।
 

 

Content Writer

suman prajapati