धक धक गर्ल ने बढ़ाई लोगों के दिलों की धड़कनें, नए फोटोशूट में उम्र पहचानना मुश्किल

9/6/2019 4:17:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड स्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित गुरुवार को मुंबई में IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। हाल ही में IIFA में पहुंचीं माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लुक की एक फोटो शेयर की है। फोटो में फैंस को माधुरी दीक्षित का बोल्ड और सेक्सी अवतार देखने को मिल रहा है। उनकी बोल्ड अवतार वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

माधुरी दीक्षित ने अपने हॉट लुक से आईफा में चार चांद लगा दिए। वहां मौजूद हर कोई उनके इस अवतार को देखकर हैरान था। माधुरी के लुक की बात करें तो उन्होंने मैहरून कलर का शिमरी गाउन पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती से बढ़ती उम्र को भी मात दी। आज भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं।

यही कारण है कि आज भी इंस्टाग्राम पर 15.9 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। माधुरी दीक्षित को उनके अभिनय के लिए वर्ष 2018 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। अपने करियर के बारे में बात करते हुए, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म अबोध से की। माधुरी दीक्षित 90 के दशक की शीर्ष अभिनेत्री हैं। माधुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

माधुरी दीक्षित को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म कलंक में देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।  

Smita Sharma