येलो प्रिंटेड ड्रेस में माधुरी ने लगाया खूबसूरती का तड़का, एक्ट्रेस की तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस

9/13/2021 4:12:09 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। लोग एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं।

हाल ही में डांस दीवाने 3 के सेट के बाहर से माधुरी की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 


तस्वीरों में माधुरी येलो प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस के कानों के झूमके उनके लुक में और भी चार-चांद लगा रहे हैं।

इस लुक में माधुरी गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो माधुरी 'डांस दीवाने 3' को जज कर रही है। इस शो में एक्ट्रेस के साथ तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे हैं।

शो को भारती सिंह पति हर्ष लिबांचिया के साथ होस्ट कर रही है। फिल्मों की बात करें तो माधुरी को आखिरी कलंक में देखा गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur