माधुरी दीक्षित ने मालदीव में पति श्रीराम नेने के साथ लिया कैंडल लाइट डिनर का मजा, हाथों में जाम थामे कपल ने यूं दिए पोज

4/2/2021 12:59:48 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों पति श्रीराम नेने के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें कपल लगातार सोशल मीडिया पर शेयर रहा है। हाल ही में माधुरी और श्रीराम नेने ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।

तस्वीरों में माधुरी वन ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। माधुरी इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। माधुरी और श्रीराम नेने कैंडल लाइट डिनर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। दोनों जाम से जाम टकरा रहे हैं। माधुरी और नेने हाथ में जाम का गिलास पकड़ कर पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो माधुरी डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका में नजर आ रही है। हाल ही में शो के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है और पूरी सावधानी बरती जा रही है।

 

Content Writer

Parminder Kaur