48 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट होगा माधुरी दीक्षित नया बसेरा, 12.5 लाख देकर किराए पर रह रही थीं ''धक-धक गर्ल''!

10/5/2022 11:50:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। ये स्टार्स करोड़ों की गाड़ियों से लेकर आलीशान बंगलों के मालिक होते हैं। इस साल कई स्टार्स ने अलग अलग जगह पर करोड़ों की प्राॅपटी खरीदी। वहीं अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। खबर हैं कि माधुरी दीक्षित ने करोड़ों का आलीशाना अपार्टमेंट खरीदा है। माधुरी का ये अपार्टमेंट मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित है और 53वें मंजिल पर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट में हैं और 28 सितंबर 2022 को इसकी रजिस्ट्री हुई थी। 53वें फ्लोर पर बने 5384 स्क्वेयर फीट अपार्टमेंट के साथ माधुरी को 7 कार पार्किंग्स मिली हैं। इस अपार्टमेंट के सेलर Calleis Land Development Private Limited हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indiabulls - Blu Estate & Club (@blu.indiabulls)

वरली में लीज पर ली एक प्रॉपर्टी

48 करोड़ के आलीशान अपार्मेंट के अलावा  माधुरी ने इसी साल मार्च में वरली के इंडियाबुल्स ब्लू बिल्डिंग में लीज पर भी एक प्रॉपर्टी ली थी। ये प्रॉपर्टी 29वें माले पर है और इसके लिए माधुरी ने 3 करोड़ का डिपोजिट किया है जो हर साल  5 प्रतिशत बढ़ेगा। ये प्रॉपर्टी 5500 स्क्वायर फीट में फैली है। 

याद दिला दें कि बीते साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने तीन साल के लिए मुंबई में एक घर किराए पर लिया था। माधुरी किराए के घर के लिए हर महीने 12.5 लाख रुपए किराया दे रही थीं।

गौरतलब है कि 'धक धक गर्ल' कहलाने वालीं माधुरी दीक्षित अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। माधुरी आखिरी बार वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आई थीं जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस समय माधुरी दीक्षित अपनी अपकमिंग अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल 'मजा मा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मजा मा रिलीज के नजदीक है। इसके ट्रेलर और गाने आदि दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma