एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने खरीदी लग्जरी स्पोर्ट्स कार, कीमत सुन रह जाएंगे दंग

4/18/2023 4:01:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.बड़े लोगों के शौक भी बड़े होते हैं। वे अपनी कमाई को ज्यादातर अपने शौक पूरे करने में खर्चते हैं। हमने कई सेलिब्रेटीज को देखा है जो अपनी महंगी फैशन स्टेटमेंट और लग्जरी घर-गाड़ियों को लेकर चर्चा में जाते हैं। अब हाल हाल में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम माधव नेने ने लग्जरी स्पोर्ट्स कार खरीदी है। इस कार की कीमत लोगों को खूब हैरान कर रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी के पति नेने शानदार कार को चलाते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस उनके पास वाली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। 


माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने 2023 992 पोर्श 911 टर्बो एस मॉडल खरीदा है। इस लग्ज़री कार कीमत 3.08 करोड़ है।

 

बता दें, इससे पहले माधुरी दीक्षित ने पिछले साल मुंबई के वर्ली इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा था। उनके फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपए बताई जा रही थी और अब ये कपल लग्जरी कार खरीदने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


 

Content Writer

suman prajapati