20 साल पहले माधुरी ने तोड़ा था करोड़ों फैंस का दिल, बर्थ-डे पर देखें Wedding Pics

5/15/2019 10:52:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' थी, जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

 

मगर पिता शंकर दीक्षित और मां स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन तकदीर में कुछ और ही लिखा था। 17 अक्टूबर साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली थी।

 

 

उन्होंने कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस के कार्डियोवैस्कुलर में शादी की थी। 

 


माधुरी ने करोड़ों का दिल चुराया था और जब वह शादी के बंधन में बंधी तो बहुत से दिल टूटे। माधुरी दीक्षित की शादी की तस्वीरें बहुत कम ही लोगों ने देखी हैं। 

 


बता दें कि शादी के बाद माधुरी कोलोराडो के डेनवर में जाकर बस गईं।

 

 

यहां पर तकरीबन 10 साल तक रहने के बाद वह वापिस मुंबई आ गईं। लंबे समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद माधुरी ने जब फिल्म 'आजा नचले' से वापसी की तो दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं।डांसिंग क्वीन माधुरी की फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन गाने खूब हिट हुए।


 

 

Konika