B'day spcl: पार्टी में 'धकधक गर्ल' की खूबसूरती को देख डोल गए थे श्रीराम नेने, ऐसे शुरू हुई थी माधुरी

5/15/2020 11:16:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी अदाओं और खूबसूरती से लोगों को कायल करनी वाली मशहूर एक्ट्रेस माधूरी दिक्षित 15 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। आज एक्ट्रेस पूरे 53 साल की हो गईं हैं। एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी खूबसूरती से ही लोगों को दीवाना बनाती हैं, ब्लकि अपने संगीत और नृत्य से भी फैंस के दिलों में राज करती हैं। फिल्मों में एक्टिंग से लेकर एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बर्थडे पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें..


'धकधक गर्ल' का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने साल 1984 में फिल्म अबोध से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को लेकर बहुत जल्द फेमस हो गईं।

जब माधुरी का करियर टॉप पर था, तभी एक्ट्रेस डॉक्टर श्रीराम नेने संग अचानक शादी के फैसले को लेकर खूब सुर्खियों में आईं और दोनों ने 17 अक्टूबर, 1999 में शादी कर ली, लेकिन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। चलिए जानते हैं..

माधुरी और श्रीराम नेने की पहली मुलाकात लॉस एंजेलिस में एक पार्टी में हुई थी। वहीं श्रीराम माधुरी को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हुए, लेकिन तब उन्हें बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि माधुरी हिन्दी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। ये जानकर माधूरी को भी बहुत हैरानी हुई।  


वहीं मुलाकात के बाद डॉ. नेने ने माधुरी से पूछा, क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? तब माधुरी ने भी बिना देरी करते हुए झट से हां कर दी। इस पर एक्ट्रेस ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।'

 
वहीं पहाड़ों पर बाइक राइड के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद कुछ समय तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे और फिर शादी का फैसला ले लिया।


शादी के बाद दोनों हैप्पी लाइफ स्पैंड करने लगे। दोनों को अक्सर शादी या पार्टीज में एक साथ स्पॉट किया जाता है।


 

Edited By

suman prajapati