माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को पूरे हुए 22 साल, ऐनिवर्सरी पर शेयर किया साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो

10/17/2021 3:16:30 PM

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर शादी से लेकर अब तक के पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


इस वीडियो में माधुरी ने शादी के दिन से लेकर अब तक के अपने रिश्ते के अनोखे सफर को दिखाया है। माधुरी की शादी से लेकर अमेरिका में बिताए कुछ यादगार पल, जिनमें उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- 'हमारे साथ के जादुई 22 साल'। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

बता दें माधुकी ने 17 अक्टूबर, साल 1999 को अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। उस दिन करोड़ों दिल टूट गए थे। शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस विदेश चली गई थीं और पति के साथ वहीं सेटल हो गईं।

एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ दी, जिसके बाद फैंस उन्हें पर्दे पर भी काफी मिस करते रहे। हालांकि, सालों के बाद वो फिर अपने देश वापस आ गईं और मुंबई में ही अपने परिवार के साथ रहने लगी हैं। माधुरी और श्रीराम के दो बच्चे आरिन और रयान हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur