प्रियंका से सलमान की नाराजगी पर मां मधु ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस बारे में ना करें सवाल

8/5/2018 12:50:24 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फिल्म "भारत" को अचानक छोड़ने के बाद सलमान खान उनसे काफी गुस्सा हैं। हाल ही में अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने सलमान से नाराजगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

दरअसल, मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में सलमान ने मधु चोपड़ा को इग्नोर किया था जिसके बाद अब मधु का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान के नाराजगी वाले सवाल पर जवाब देते हुए नजर आ रही हैं।

मधु चोपड़ा ने कहा- आप यह सवाल सलमान से करें तो ज्यादा अच्छा होगा। मुझे इस बारे में नहीं मालूम। इतना जरूर है कि प्रियंका अब "भारत" फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 

बता दें कि 'भारत' फिल्म से प्रियंका दो साल बाद बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया था। कहा जा रहा था कि प्रियंका 'भारत' फिल्म में स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अब प्रियंका फरहान अख्तर के साथ जल्द ही 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 

Neha