प्रियंका के जेठ-जेठानी की शादी अटेंड करने पहुंची मधु चोपड़ा, जबरदस्त दिखीं सास-दामाद की बॉन्डिंग

6/26/2019 1:08:52 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी के लिए पेरिस में हैं। वहीं, अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी उनको ज्वाइन कर लिया है। हाल ही में प्रियंका की पति निक जोनस और मां मधु के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तीनों फ्रेंच राजधानी में एक समय की टहलते हुए दिख रहे हैं। निकयंका की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।

इस दौरान प्रियंका स्टनिंग व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ पिंक ब्लेजर और पेंसिल स्कर्ट में बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। पति के हाथ थामें हुए उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पोनीटेल संग मरून लिपस्टिक लगा रखी है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।

इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स और हाथों में मिनी बॉक्स हैंडबैग कैरी किया हुआ था। ओवरऑल प्रियंका का यह लुक काबिल-ए-तारीफ था। तस्वीरों में निक व्हाइट ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और व्हाइट जैकेट में हमेशा की तरह हैंडसम और कूल नजर आए।

वहीं, मधु फ्लॉवर प्रिटेंड टॉप के साथ जैगिंग में काफी अच्छी लग रही हैं।  मधु को देखते ही प्रियंका ने उनको गले लगाकर मां का वेलकम किया। तस्वीरों में निक की प्रियंका और सास मधु के साथ स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में निक पत्नी का काफी ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि प्रियंका अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप से काफी अलग होता है। देसी गर्ल जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। शादी के बाद प्रियंका को अक्सर बेहतरीन आउटफिट में स्पॉट किया जाता है। उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

 

Neha