प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक पर मां मधु का बयान, कहा- 'मैंने उसे कॉल किया और...'

5/8/2019 5:03:39 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2019 में अपने लुक से सबको चौंका दिया। प्रियंका मेट गाला में शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं। खड़े घुंघराले बाल, सफेद आईब्रो और रेड लिपस्टिक में प्रियंका अतरंगी लग रही थीं। इसे लेकर वह काफी ट्रोल भी हुई। अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका के आउटफिट को लेकर बयान दिया है। मधु ने कहा, "मैंने प्रियंका की तस्वीर देखते ही उसे कॉल किया, जी किया कि यहां होती तो झप्पी पा लेती, बहुत सुंदर और स्पेशल लग रही थी। निक और प्रियंका दोनों ही काफी जच रहे थे। निक को देख तो मुझे किसी डॉन की याद आ गई।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Met 2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 6, 2019 at 8:51pm PDT

 


बता दें कि जिस लुक और ड्रेस के लिए प्रियंका इतनी ट्रोल हुईं उसे बनाना आसान नहीं था। इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में थी। प्रियंका चोपड़ा के 'Dior' गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Met 2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 6, 2019 at 8:54pm PDT

Konika