Madhanya Song : घरवालों की रजामंदी से राहुल ने धूमधाम से की गर्लफ्रेंड संग शादी, बाबुल के गले लग खूब रोईं दिशा

4/18/2021 12:28:49 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल्स में से एकहैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दखा जाता है। फैंस इस कपल की शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस का ये सपना भी पूरा हो गया। दिशा और राहुल ने  घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से शादी की।

इससे पहले आप लोग अपने दिमाग पर जोर डालते हुए कोई कहानी बुने तो हम आपको बता दें कि ये कपल रीयल लाइफ में तो नहीं पर रील लाइफ में शादी के बंधन में बंधा है। जी, हां दरअसल, राहुल वैद्य का नया साॅन्ग 'माधन्या' हाल ही में रिलीज हुआ है।

इस गाने में राहुल वैद्य  रियल लाइफ लेडी लव दिशा परमार के साथ हैं। यह एक वेडिंग लव सॉन्ग है, जिसमें राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी से पहले और बाद की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

वीडियो में दिखाया है कि कैसे एक लड़की अपने बाबुल का घर छोड़कर हमेशा के लिए पिया के घर की होकर रह जाती है। गाने के बोल 'बीते सारे मौसम बाबुल तेरे घर में अब मेरे पैर चले पिया के घर में' फैंस के दिल को छू रहे हैं।

दूल्हा दुल्हन के लुक में राहुल और दिशा बहुत प्यारे लग रहे हैं।दिशा ने पिंक कलर का बहुत ही एलिगेंट लहंगा पहना हुआ है।

इसके साथ ही बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं राहुल वैद्य की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।इसके ही उन्होंने दिशा के लहंगे से मैच करती हुई उसपर चुनरी ली है।

रिलीज होने के चंद मिनटों में ही गाने को लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके थे, जिसमें बढ़ोतरी लगातार जारी है। राहुल और दिश पहली बार इस गाने के जरिए ऑन स्क्रीन साथ में काम करते हुए नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma