मशहूर गीतकार प्रसून जोशी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सुषमा जोशी का हुआ निधन

4/24/2022 5:33:13 PM

मुंबई. मशहूर गीतकार और सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रसून जोशी इस समय काफी तकलीफ में हैं। गीतकार की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया है। सुषमा जोशी ने गुड़गांव में अंतिम सांस ली है। स्टार्स और फैंस प्रसून जोशी की मां के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

PunjabKesari
प्रसून जोशी मां सुषमा जोशी राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। प्रसून जोशी के माता-पिता योग्य शास्त्रीय गायक थे।

PunjabKesari
बता दें प्रसून जोशी बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार हैं। अपने गीतों के लिए प्रसून को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रसून को तीन बार साल 2007, 2008 और फिर 2014 में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए बेस्ट गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

इसके अलावा फिल्म तारे जमीन पर (2007) और चटगांव (2013) के लिए उन्हें दो बार बेस्ट गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News