कोरोना से जिंदगी की जंग हारे गीतकार पंडित किरण मिश्र, 15 दिन पहले ही लगावाई थी कोविड वैक्सीन

4/16/2021 3:17:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस जमकर लोगों पर अपना प्रकोप फैला रहा है। अब तक यह कई लोगों की जान भी ले चुका है। अब हाल ही में भक्ति गीतों के लिए मशहूर चुनिंदा फिल्मी गीत लिखनेवाले पंडित किरण मिश्र निधन हो गया है। उनका निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ है। उनके निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।


किरण मिश्र ने मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में निधन हुआ है। जहां इलाज के दौरान आज दोपहर उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। वे 67 साल के थे। 


खबर है कि पंडित किरण मिश्र ने 15 दिनों पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी, जिसके दो दिन बाद उन्हें मामूली बुखार आया था और डॉक्टर के सलाह के मुताबिक उन्होंने क्रोसिन का सेवन किया था।  


बता दें पंडित किरण मिश्र ने कई मशहूर भक्ति गीत लिखे। इसके अलावा वह कई फिल्मों और कई लोकप्रिय सीरियल्स के लिए भी गीत लिख चुके थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News