Good News: मां बनीं ''लूडो'' फेम एक्ट्रेस पर्ल मैनी, नन्हीं परी संग शेयर की पहली तस्वीर

3/22/2021 11:12:16 AM

मुंबईः बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशखबरी आ रही हैं। बाॅलीवुड और टीवी के कई कपल्स के घर किलकारी गूंजी हैं। हाल ही में लूडो फेम पर्ल मैनी मां बनी हैं। पर्ल मैनी के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। शन‍िवार को उनके पति श्रीन‍ीश अरव‍िंद तस्वीर शेयर कर पर्ल मैनी की डिलवरी की जानकारी दी थी।

वहीं अब कपल ने बच्ची की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। पर्ल ने बेटी के साथ अपनी मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बेटी को चूमती दिख रही हैं। पर्ल ने तस्वीर शेयर कर लिखा-'बेटी हुई है...इस खूबसूरत पल को आप सभी के साथ बांटना चाहती थी। हम दोनों स्वस्थ और खुश हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

मिस्टर डैडी थोड़े थक गए हैं और नींद में हैं पर ठीक है। सभी ने मुझे बेबी की तस्वीर पोस्ट करने से मना किया था पर मुझे लगता है कि अपने पर‍िवार जो कि आपमें से हर एक व्यक्त‍ि हैं, के साथ तस्वीर शेयर करना तो बनता है। आपका आशीर्वाद चाह‍िए।' 

View this post on Instagram

A post shared by Srinish Aravind (@srinish_aravind)

 

शन‍िवार को बेटी के जन्म के बाद ही पर्ल के पति श्रीन‍ीश अरव‍िंद ये खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने लिखा था- हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें तोहफा भेजा है। बेटी  हुई है...आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद

 

पर्ल और श्रीनीश ने 2019 में शादी की थी। दोनों मलयालम बिग बॉस 2018 शो में बतौर कंटेस्टेंट मिले थे। यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरु हुई थी। पर्ल को पिछले साल र‍िलीज फिल्म लूडो में नजर आईं थीं। फिल्म का फोकस चार लोगों की जिंदगी पर था, जिसमें एक कहानी की किरदार एक्ट्रेस पर्ल मैनी की भी थीं। इसमें उनके साथ रोहित सराफ थे। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में अभ‍िनय किया है. वे येस ज्यूकबॉक्स, टेस्ट ऑफ केरल, डांस रियलिटी शो GumOn D2, स‍िनेमा कंपनी जैसे सीरियल्स को होस्ट कर चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma