लॉस एंजिल्स की सड़कों पर स्पॉट हुई लुसी हेल, ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग में दिखा कूल अंदाज

3/9/2021 3:40:18 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस लुसी हेल अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस जब भी घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नही पाती और उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो ही जाती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस को लॉस एंजिल्स की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग में नजर आ रही है। साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप, लो बन और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस कूल लग रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो लुसी को आखिरी बार फिल्म A Nice Girl Like You में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur