लॉस एंजिल्स में ग्रोसरी शॉपिंग करती स्पॉट हुईं लुसी हेली, टैंक टॉप और ब्लू डेनिम में दिखा कूल लुक

12/21/2021 4:53:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस लुसी हेल अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर जब भी वह घर के बाहर आउटिंग के लिए जाती हैं तो मीडिया के कैमरे में कैद हो जाती हैं। बीते सोमवार लुस को लॉस एंजिल्स में ग्रोसरी शॉपिंग करते स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद कूल लुक देखने को मिला। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान 32 वर्षीय एक्ट्रेस व्हाइट टैंक टॉप के साथ डेनिम जींस पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कलरफुल ओपन स्वेटर पहनी हुई है।

इस लुक को उन्होंने चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और लो बन के साथ कंप्लीट किया हुआ है। हाथ में शॉपिंग बैग कैरी किए लुसी कैमरे के सामने चलते हुए पोज दे रही हैं।

 


एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो लुसी को आखिरी बार फिल्म A Nice Girl Like You में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

 

Content Writer

suman prajapati