गोवा में भीड़ के बीच ''ओ सनम'' गाना गाते दिखे लकी अली, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

12/13/2020 4:20:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लकी अली भारतीय म्यूजिक लवर्स के चहेते सिंगर रहे हैं। उनकी आवाज के लोग आज भी हद से परे दीवाने हैं। लेकिन काफी समय से लगी इस ग्लैमरस की दुनिया से गायब हैं। बीते कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका लुक काफी बदला-बदला नजर आया था। जिसे देख फैंस काफी हैरान हो रहे थे। वहीं हाल ही में एक बार फिर उनका वैसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में लकी 'ओ सनम' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

लकी अली का ये वीडियो नफीसा अली सोढ़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। नफीसा लोगों के साथ लकी अली का ये अनसीन वीडियो शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

इस वीडियो में लकी भीड़ के बीच 'ओ सनम' गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास फैंस मोबाइल में वीडियो बना रहे हैं। गाना गाते हुए लकी 'मर भी गए तो...' वाली लाइन कहकर रुक जाते हैं। वहां मौजूद लोग 'भूल ना जाना' कहकर इसे पूरा करते हैं।

PunjabKesari


बता दें, लकी अली मशहूर एक्टर महमूद के बेटे हैं। लकी सिंगर के अलावा लिरिसिस्ट और म्यूजिशन भी रहे हैं। उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम', 'एक पल का जीना', 'सफरनामा' और 'आ भी जा' जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News