ब्राइडल लुक में कहर ढा रही हैं लवी सासन, शादी Unseen तस्वीरें आईं सामने

2/27/2019 5:21:03 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस लवी सासन ने 10 फरवरी को बैंगलोर के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णामूर्ति संग सिख रीति-रिवाजों से शादी की। हाल ही में अब इनकी शादी की नई तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों में लवी पिंक लहंगे के साथ एमराल्ड और कुंदन ज्वैलरी पहने हुए खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं, उनके पति कौशिक व्हाइट शेरवानी के साथ पगड़ी पहने हुए हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल परफेक्ट लग रहा है। 

बता दें कि लवी ने पिछले साल कौशिक संग सगाई की थी। लवी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं।

उनको असली पहचान सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से मिली। उनके परिधि किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया।

इसके लवी ने बड़े अच्छे लगते हैं, कितनी मोहब्बत है जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। 

Neha