''हैप्पी 3 ईयर एनिवर्सरी माय लव''शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर कर साथ निभाना साथिया की परिधि ने पति पर लुटाया प्यार,बोली-''आप हमेशा मेरे रहेंगे''

2/10/2022 4:58:46 PM

मुंबई: टीवी के पाॅपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' की 'परिधि' यानि एक्ट्रेस एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन (लवी सासन)  इन दिनों पर्दे से दूर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लवी सासन आद यानि 10 फरवरी को अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रही हैं। लवी ने साल 2019 में बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की थी।

इस खास मौके पर लवी सासन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने लविंग हसबैंड को बधाई दी। लवी ने जो तस्वीर शेयर की वह उनकी शादी के दौरान की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lovey Sasan K (@loveysasan)

तस्वीर में  जहां लवी सासन पिंक लहंगे में दिख रही हैं, वहीं उनके पति कौशिक व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'आप हमेशा मेरे रहेंगे। हैप्पी 3 ईयर एनिवर्सरी माय लव!!!!!'

 कौशिक कृष्णमूर्ति को लंबे समय तक डेट करने के बाद लवी सासन ने 10 फरवरी 2019 में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद 2020 में कपल ने अपने घर में बेटे रौएस का स्वागत किया था।

इसके बाद लवी 16 जुलाई 2021 को दूसरी बार एक बेटे की मां बनी थीं। इन दिनों वो अपने पति व दोनों बेटों संग अपनी खुशहाल जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं।
 

 


 

 

 

Content Writer

Smita Sharma