''दस का दम'' के सेट पर ''लवरात्रि'' का प्रमोशन, जीजा आयुष और वरीना के साथ गरबा खेलते नजर आए सलमान

8/8/2018 10:12:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था।

 

 

हाल ही में फिल्म की पूरी कास्ट सलमान के शो 'दस का दम' में पहुंची। इस दौरान सलमान ने आयुष शर्मा, वरीना हुसैन के साथ गरबा किया। शो में राम कपूर, रॉनित रॉय, मीका सिंह और मनीष पॉल भी नजर आए। 

 

 

फिल्म की बात करें तो यह एक लव स्टोरी पर बेस्ड मूवी है। आयुष शर्मा गुजराती डांस 'गरबा' सिखाने वाले टीचर का रोल निभा रहे हैं।

 

 

आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन नजर आएंगी। दोनों ही इल फिल्म से बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होगा। वहींं अरबाज और सोहेल खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

 

 

लवरात्रि को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं और अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया। यह फिल्म 5 अक्टूबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। 

 

 

 

Konika