साथ निभाना साथिया की एक्ट्रैस ने की सगाई, देखें खूबसूरत तस्वीरें

3/10/2018 11:25:56 AM

मुंबई:  सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की परिधि यानी लवलीन कौर सासन ने अपने बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ सगाई कर ली है। यह सगाई 9 मार्च को हुई है।  लवलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर भी की हैं। कौशिक साउथ इंडियन हैं और सगाई बंगलुरु में हुई।

 


खबरों की मानें तो उनका रोका 1 साल पहले हो गया था। लवलीन ने बताया था कि उनकी भाभी ने कौशिक से उनकी पहचान करवाई थी। लवलीन ने फिलहाल टीवी से ब्रेक लिया है। खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

 

 

लवलीन ने अभी तक 'साथ निभाना साथिया' के अलावा 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कितनी मोहब्बत है 2' और 'क्या हुआ तेरा वादा' में भी काम किया है।