जब 15 साल बड़े राजेश खन्ना से कर ली थी इस एक्ट्रैस ने शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

6/8/2017 3:17:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस डिंपल कपाड़िया आज 60 साल की हो गई है। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म 'बॉबी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस पूरी फिल्म में उन्होंने शॉर्ट ड्रैस पहनी थी। इसके साथ ही वो बिकिनी में भी दिखी थीं।

इसके बाद 'सागर', 'जांबाज' जैसी फिल्मों में एक बार फिर वो बोल्ड अवतार में दिखीं। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली थी।


 
डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। इस बात को हिमांशु भाई व्यास ने बताया था। उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना 70 के दशक में नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब के प्रोग्राम में बतौर चीफ गेस्ट गए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात डिंपल कपाड़िया से हुई और वे पहली नजर में ही उनके दीवाने हो गए थे। यहीं से राजेश और डिंपल की लव स्टोरी की शुरुआत हुई।

बता दें कि दोनों का अफेयर करीब तीन साल तक चला। इसके बाद 1973 में डिंपल ने खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली। इस शादी की खास बात ये थी कि उस वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं, जबकि राजेश खन्ना की उम्र 31 साल। डिंपल ने फिल्म 'बॉबी' रिलीज होने के 6 महीने पहले ही शादी कर ली थी। दोनों की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हैं।