दुखद! ‘लव स्टोरी’ एक्टर के रयान का निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम

12/9/2023 12:35:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा जगत से हाल ही में सामने आई एक बुरी खबर ने फैंस को फिर दुखी कर दिया है। हॉलीवुड एक्टर रयान ओ’नील (Ryan O’Neal) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 के दशक के हॉलीवुड हार्टथ्रोब कहे जाने वाले रयान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।


View this post on Instagram

A post shared by Ryan O'Neal (@ryan_o_neal)

रयान के बेटे पैट्रिक ओ’नील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और स्टार्स काफी हताश नजर आ रहे हैं और कमेंट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।


बता दें, रयान ओ’नील ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को ‘लव स्टोरी’ व्हाट्स ऐप, डॉक्टर ? और पेपर मून जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ‘लव स्टोरी’ ने उन्हें रातोंरात हॉलीवुड स्टार बना दिया था। इस फिल्म में उन्होंने अली मैकग्रा के अपोजिट रोल निभाया था और इसके लिए उन्हें ऑस्कर में नॉमिनेट भी किया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News