'बिग बॉस-10' की कंटेस्टेंट लोपामुद्रा करेंगी टीवी पर वापसी!

3/3/2017 4:39:45 PM

मुंबई: मॉडल लोपामुद्रा राउत 2016 में ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट’ में सेकेंड रनरअप रह चुकी हैं। लोपमुद्रा बिग बॉस-10 में हिस्सा लेने की वजह से अब घर-घर में पहचाने जानी लगी हैं। सुनने में अाया है कि वह जल्द ही कलर्स के एक और रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि लोपामुद्रा को कलर्स के आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडिया बनेगा मंच’ के होस्ट के लिए शो ऑफर किया गया है। “इस शो में कोई जज, वोटिंग या कोई ऑडियंस नहीं होगी। इसे स्ट्रीट पर परफॉर्म किया जाएगा। 

अलग अलग हुनर के कलाकार व्यस्त सड़कों पर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। ये शो चार शहरों में शूट किया जाएगा। इसके लिए लोपामुद्रा राउत को होस्ट के तौर पर अप्रोच किया गया है।अब ये लोपामुद्रा के ऊपर है कि वो इस शो के लिए राजी होती हैं या नहीं।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News