लंदन के होटल विरुष्का की लाडली का शानदार स्वागत, तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने दिखाई खूबसूरत झलक

8/10/2021 11:12:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपड़ेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी को लंदन के एक होटल के स्टाफ ने प्यारा सा सरप्राइज दिया, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की। अनुष्का की ये लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी खूब पसंद की जा रही है।

 

 

दरअसल, अनुष्का और विराट लंदन के ताज होटल में ठहरे, जहां के होटल स्टाफ ने 7 महीने की वामिका के लिए ये प्यारा सा नोट लिखा। स्टाफ की तरफ से ये बेटी के लिए ये प्यार देख एक्ट्रेस बेहद खुश हुईं औह उन्होंने इसकी तस्वीर क्लिक कर फैंस के साथ शेयर कर दी।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कमरे में एक बड़ा सा बैलून नजर आ रहा है जो एक खिलौने से बंधा है और सोफे पर रखा है। इस बैलून पर लिखा है वेलकम बैक, डियर वामिका। 


बता दें, इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने लंदन में पति विराट संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हुए की तस्वीरें शेयर की थी, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।

Content Writer

suman prajapati