पिता कमल हासन के साथ लाइन में खड़े होकर श्रृति ने किया मतदान, रजनीकांत भी आए नजर

4/18/2019 10:56:09 AM

मुंबई: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है। आम लोगों के साथ-साथ कई साउथ के एक्टर्स भी वोट देने के लिए पहुंचे है। सबसे पहला नाम साउथ स्टार रजनीकांत का। रजनीकांत के अलावा एक्टर कमल हासन अपने बेटी श्रुत‍ि हासन के साथ वोट देने पहुंचे।

 

 

दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें कमल बेटी संग लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे है। 

 


बता दें कि रजनीकांत आज सुबह ही स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे। थलाइवा ने मध्य चेन्नई संसदीय सीट के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान रजनीकांत ने व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है।

 

 

वहीं कमल हासन चेन्नई के बूथ नंबर 27 में वोट डालने पहुंचे। चुनावी मौसम में इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक सभी कलाकारों ने सरकार के पक्ष और व‍िपक्ष में खुलकर राय रखी है। 

 

 

Konika