''बब्बी बब्बी तेरा नी मैं'' मिस्ट्री गर्ल संग कोजी हुए मुनव्वर फारूकी, चर्चा में Lock Upp विनर की लेडी लव नाजिल संग ये तस्वीर

5/9/2022 12:52:36 PM

मुंबई: स्टैंडअप काॅमेडियन मुनव्वर फारूक कंगना रनौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' के कैदी नंबर वन बनने। इस शो के सीजन की पहली ट्राॅफी मुनव्वर फारूक ने अपने नाम की। मुनव्वर को शो में पहले दिन से ही जनता का सपोर्ट मिल रहा था। शो का विनर बनने के बाद जब वह डोंगरी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। मुनव्वर को शो में पहले दिन से ही जनता का सपोर्ट मिल रहा था। शो का विनर बनने के बाद जब वह डोंगरी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ।

वहीं शो से बाहर आते ही मुनव्वर फारूकी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय है। अपनी जीत की खुशी के बीच  मुनव्वर ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की।

लड़की मिरर में तस्वीर लेते हुए दिखाई दे रही है तो मुनव्वर उन्हें बड़े ही प्यार से पकड़े नजर आ रहे हैं हालांकि लड़की का चेहरा पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि मुनव्वर ने उसे हार्ट इमोजी से छुपा दिया है।

 

सामने आई इस तस्वीर को देखकर फैंस यही सवाल कर रहे हैं कि ये कौन है? मुनव्वर ने तस्वीर शेयर करते हुए दिलजीत दोसांज का गाना 'लवर' लगाया है और साथ में लिखा है 'बब्बी बब्बी तेरा नी मैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Prince✨ (@royal.xd02)

बताया जा रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिल है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी नहीं है। शो में भी मुनव्वर को कई बार बब्बी कहते हुए सुना गया था। शो में उन्होंने कई बार हिंट दिया था कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है जिसे वह बब्बी कहकर बुलाते हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की थी। इस मिस्ट्री गर्ल को मुनव्वर फारूकी के शो जीतने के बाद हुई पार्टी में स्पॉट किया गया। कई वीडियो भी सामने आए हैं जहां दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। 

लॉकअप की बात करें तो शो में मुनव्वर फारूकी को मास्टरमाइंड कहा जाता था। वह कई बार शो में बने रहने के नए-नए पैंतरे निकाल लाते थे और इसी वजह से जनता भी उन्हें काफी पसंद करती थी। शो में मुनव्वर और अंजलि अरोड़ा काफी क्लोज थे और दोनों की जोड़ी को फैंस भी एक साथ देखना पसंद करते थे। 
 

Content Writer

Smita Sharma