कार के बाद अब ''लॉक अप'' फेम अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में खरीदा करोड़ों का घर, दिखाई गृह प्रवेश की झलकियां

12/7/2023 3:36:38 PM

मुंबई: 'कच्चा बादाम' वीडियो और कंगना रनौत के रियालिटी शो 'लॉक अप' से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि अरोड़ा के लिए काफी लकी और सफलताओं भरा रहा है। 22 साल की अंजलि कुछ दिन पहले ही चार धाम यात्रा से लौटी हैं। इस साल अंजलि अरोड़ा ने काफी म्यूजिक वीडियोज और प्रोजेक्ट किए।

पेंरेंट्स को नई कार गिफ्ट की,और अब अपने लिए करोड़ों का घर खरीदा है। अंजलि ने हाल ही में दिल्ली में अपना सपनों का आशीयाना खरीदा जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में अपने लिए एक शानदार घर खरीदा है जिसकी कीमत 4 करोड़ है। अपने नए घर का नाम उन्होंने 'अरोड़ा हाउस' रखा है। हाल ही अंजलि ने नए घर में पूजा भी करवाई, जिसका वीडियो भी शेयर किया।

वीडियो में वह अपने परिवार के साथ हवन और अन्य अनुष्ठान करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह अपने नए घर के एक कॉर्नर से अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ पोज देती नजर आईं और वे एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। 


बता दें कि अंजलि को 2022 के Google की इंडियन लिस्ट में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी के रूप में घोषित किया गया था। अंजलि अरोड़ा को हाल ही 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव के साथ एक नए प्रोजेक्ट का शूट करते हुए देखा गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma