'अब नहीं हम चरागों के मोहताज, उसकी आंखें महफिल रौशन करती हैं,' 'लॉक अप' विनर मुनव्वर ने गर्लफ्रेंड नाजिल संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
5/23/2022 11:30:00 AM

मुंबई. 'लॉक अप' का खिलाब जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी लगातार सुर्खियों में बने हैं। मुनव्वर गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों की 'लॉक अप' पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हुईं थी। हाल ही में मुनव्वर और नाजिल कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के प्रीमियर में पहुंचे, जहां दोनों को स्पॉट किया गया। मुनव्वर ने बाहर आकर गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ मीडिया के सामने पोज दिए। मुनव्वर ने वहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और इसके साथ प्यारी-सी कविता लिखी है।
तस्वीरों में मुनव्वर ब्लू शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं नाजिल पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नाजिल ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा- 'अब नहीं हैं हम चरागों के मोहताज, उसकी आंखें महफिल रौशन करती हैं। मैं किताबें फिर से अलमारी में रख आया हूं, सुना है वो बा-कमाल इंसान पढ़ती है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें मुनव्वर ने फैंस से वादा किया था कि जब वह शो को जीतने के बाद बाहर आएंगे। तब सभी को गर्लफ्रेंड से मिलवाएंगे। शो के दौरान मुनव्वर ने सिर्फ इसलिए जिक्र नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता कि वह अंदर हैं और अगर वह जरा सा भी कुछ कहेंगे तो नाजिल जो बाहर हैं।
उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी और वह कुछ नहीं कर पाएंगे। मुनव्वर का कहना था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं और उन्हें बिलकुल तकलीफ में नहीं देख सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न