Celebration Photos: 35वें बर्थडे पर लीजा हेडन ने रखी बेबी शॉवर पार्टी, फ्रेंड्स संग बच्चे के स्वागत में खूब जश्न मनाती दिखीं एक्ट्रेस

6/17/2021 12:06:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस लीजा हेडल का आज बर्थडे है। 17 जून को वह अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके लिए ये पल बेहद खास हैं, क्योंकि वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही अपने घर में तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने तीसरे बच्चे के स्वागत में बेबी शॉवर पार्टी रखी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंसट्ग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

 


बर्थडे पर लीजा हेडन ने बेहद खूबसूरत बेबी शॉवर रखा। लीजा ने अपने बेबी शावर के लिए व्हाइट और पिंक थीम रखा।

 

 

 व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस, फूलों का टियारा, ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में लीजा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अपने बेबी शावर में लीजा काफी एक्साइटेड और खुश नजर आईं।


अन्य तस्वीरों में प्रेग्नेंट लीजा फ्रेंड्स के साथ जाम झलकाती भी नजर आईं। हालांकि इन फोटोज के साथ ही एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि उनके हाथ में ये वाइन ग्लास सिर्फ फोटोज के लिए है।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लीजा ने कैप्शन में लिखा- सबसे खास दिनों में से एक...पांच फ्रेंड्स ने मिलकर बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए बेबी शावर प्लान किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी शावर की डेकोरेशन, केक्स और फ्लॉवर की झलक भी शेयर की। 

 


बता दें, इससे पहले लीजा हेडन दो बेटों जैक लालवानी और लियो लालवानी की मां हैं। अब वो बेटी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लीजा ने साल 2016 में डीनो लालवानी के साथ शादी रचाई थी। वह अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Content Writer

suman prajapati