इस गंभीर बीमारी का शिकार है ये आदमी, सर्जरी से पहले दिखता था शेर की तरह

10/18/2018 11:13:48 AM

मुंबई: इस दूनिया में कई तरह के चेहरे है। लेकिन जब हम कोई अजीब सा चेहरा देखते है तो हमारे जहन में कई तरह के सवाल उठते है। मगर हम उसके पीछे की वजह नहीं जानते हैं। आज हम आपको एेसे ही एक अादमी के बारे में बताने जा रहे है, जो एक गंभीर बीमारी का शिकार है। ये एक एेसी बीमारी है जिससे चेहरा खराब हो जाता है। 

 


इस पुरुष ने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई बल्कि इसको एक मेडिकल कंडीशन के तहत ऐसा होता था। तमिलनाडू के रहने वाले सुरेश का चेहरा एकदम शेर की तरह दिखता था। ऐसा उसे लॉयन फेस सिंड्रोम के कारण होता था। सुरेश पहला ऐसा नहीं था लेकिन 18 साल की उम्र तक आते-आते वो इस सिंड्रोम का शिकार हो गया।

 

इस सिंड्रोम के तहत सुरेश के चेहरे पर सूजन थी और चेहरे का साइज एब्नॉंर्मल हो गया था। एक्सपर्ट की मानें तो इस सिंड्रोम के तहत मरीज अपनी कई तरह की सेंस खो देता है यहां तक की ये जानलेवा सिंड्रोम है।

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश इस कंडीशन के साथ 20 साल तक सफर किया। लेकिन अब सुरेश ने प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा ठीक करवा लिया है। मेडिकल हिस्ट्री में इसे बहुत ही रेयर कंडीशन कहा जाता है। 41 वर्षीय सुरेश को अब पहचान पाना मुश्किल है। सुरेश सर्जरी के लिए दर्जनों डॉक्टर्स के पास गया लेकिन सभी ने इस सर्जरी को काफी समय तक डिले किया। 

 

 

बता दें कि सुरेश की ये सर्जरी डॉ. रिचर्डसन ने मुफ्त में की है क्योंकि इस सर्जरी का खर्चा सुरेश नहीं उठा सकता था। लेकिन सुरेश को सिर्फ अपनी दवाओं का पैसा देना होगा। सर्जरी के बाद से ही सुरेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।डॉक्टर्स के मुताबिक, मेडिकल साइंस में सुरेश की बीमारी को फाइब्रस डिस्प्लेसिया के नाम से जाना जाता है।
 

Konika