प्रियंका चोपड़ा की सहेली का खुलासा, कहा-''मैं बाई-सेक्सुअल हूं'', फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
2/26/2019 3:10:43 PM
मुंबई: देशभर में सुपरवूमेन के नाम से मशहूर यू-ट्यूब स्टार लिली सिंह ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो बाई-सेक्सुअल हैं, जिसके बाद से लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लिली ने अपने लिखा- 'अपनी सेक्चुएलिटी के कारण मैंने जिंदगीभर कई तरह की परेशानियां देखी हैं लेकिन अब मैं इस बात को लेकर खुशी मनाती हूं कि मैं अपनी सुपरपावर्स को तवज्जो देती हूं।'
✅ Female
— Lilly Singh (@IISuperwomanII) February 25, 2019
✅ Coloured
✅ Bisexual
Throughout my life these have proven to be obstacles from time to time. But now I’m fully embracing them as my superpowers.
No matter how many “boxes” you check, I encourage you to do the same x
❤️🧡💛💚💙
उनकी इस पोस्ट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर रहे हैं और अपने विचार शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है लिली सिंह.... तुम्हारा पोस्ट पढ़कर मेरे आंसू निकल रहे हैं।'
WE'RE SO PROUD OF YOU IM LEGIT CRYING 😭😭😭💜💜💜 pic.twitter.com/j6bLs3mAdi
— Jasmine 🏳️🌈💜 (@Lillys_Snacccc) February 25, 2019
दूसरे यूजर ने लिखा-'मुझे आप पर गर्व है लिली... आखिरकार आपने सबके सामने यह स्वीकार कर ही लिया, जो आप हैं।' लिली के ट्वीट पर अब तक 8 हजार से ज्यादा रीट्वीट और 72 हजार लाइक्स आ चुके हैं।
Me rn pic.twitter.com/LVfRz2tEbx
— Humble The Poet (@humblethepoet) February 25, 2019
बता दें कि लिली सिंह को उनके यू-ट्यूब वीडियोज की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है और उनके करोड़ों फैन्स हैं। लिली के यू-ट्यूब पर 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लिली के द्वारा लिखी गई किताब दुनियाभर में बेस्ट सेलर रही है।
लिली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की खास दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों ने एक वीडियो भी साथ में किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। लिली अपनी दोस्त प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं।