विनोद खन्ना की तरह बेटे साक्षी ने भी चुनी अध्यात्म की राह, कभी पूनम पांडे संग थे अफेयर के चर्चे

11/4/2019 10:57:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना का तो हर कोई जानता है। लेकिन उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में कम ही लोग ही जानते हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था।

वहीं अब उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना की राह पर चलने का फैसला किया है। साक्षी ने अध्यात्म का रास्ता पकड़ लिया है और ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया। उनके इस फैसले ने सबकों चौंका दिया है। वेेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक साक्षी खन्ना भी ओशो के भक्त बन गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले साक्षी ओशो के आश्रम पहुंचे। 

विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। विनोद खन्ना ने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर हिंदी सिनेमा से दूरे जाने का फैसला लिया था। 70 के दशक के आखिरी सालों में विनोद खन्ना ओशो (आचार्य रजनीश) से प्रभावित होने लगे थे और वो रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए। 

 

माॅडल पूनम पांडे संग जुड़ चुका है नाम


साक्षी अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उनके अफेयर के चर्चे पूनम पांडे के साथ रह चुके हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते और पार्टी करते दिखा गया हैं हालांकि इस मामले में दोनों का बयान सामने नहीं आया था।

बता दें कि 28 साल के साक्षी खन्ना के बारे में कुछ साल पहले ऐसी खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साक्षी संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। जिसके बाद ही चर्चा होने लगी कि भंसाली उन्हें लॉन्च करने वाले हैं लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी कोई प्रोजेक्ट सामने नहीं आया। 

Smita Sharma