पापा गुरमीत की काॅर्बन काॅपी है लियाना, देबीना की गोलू-मोलू सी बिटिया की क्यूटनेस ने चुराया सबका दिल

7/4/2022 10:21:39 AM

मुंबई: टीवी के 'राम सीता' यानि गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने इसी साल प्यारी सी  बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम लियाना चौधरी रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही इनकी जिंदगी अपनी लाडली के ही इर्द-गिर्द घूम रही है।

PunjabKesari

 नन्हीं लियाना घर का वह फूल बन गई है, जिसकी महक से पूरा चौधरी हाउस खिलखिला उठा है।बीना और गुरमीत आए दिन अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं हालांकि कपल ने लियाना का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया। फैंस बेसब्री से लियाना का चेहरा देखने के लिए बेकरार थे।

PunjabKesari

वहीं अब फैंस की ये ख्वाहिश पूरी हो गई। 3 जून को लियाना के 3 महीने की होते ही कपल ने फैंस को अपनी लाडली से रूबरू करवाया।

PunjabKesari

जैसे ही कपल ने अपनी लाडली के चेहरे की तस्वीर शेयर की वैसे ही फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। इसी बीच लियाना की मम्मी पापा संग कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिन्हें देख ये कहना गलत नहीं होगा कि लियाना को गुरमीत की काॅर्बन काॅपी है।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में लियाना पापा गुरमीत की गोद में बैठी दिख रही हैं। गोलू मोलू सी लियाना हर किसी का दिल जीत रही हैं। फैंस लियाना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटी की पहली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुरमीत देबिना अपने हाथों में लियाना को लिए नजर आ रहे हैं। देबिना बेटी के माथे पर किस करते हुए उस पर प्यार लुटा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

वहीं गुरमीत भी अपनी लाडो को किस कर रहे है। व्हाइट ड्रेस और बालों पर क्राउन लगाए लियाना बेहद प्यारी लग रही है। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा था- 'पेश है लियाना... हमारा दिल एक हो गया। हमारे दिल इतने भरे हुए हैं।

PunjabKesari

 

यह जानते हुए कि हम ऐसे सच्चे लोगों के एक खूबसूरत समुदाय का हिस्सा हैं.. जिन्होंने उसके लिए प्रार्थना की और उसके चेहरे को देखने के लिए इंतजार किया।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी  ने फरवरी 2011 में शादी की थी। वैवाहिक जीवन के 11 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को कपल को एक बच्ची लियाना का आशीर्वाद मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News