कुत्ते का शिकार करने आए भूखे तेंदुए के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर आ जाएगी हंसी

9/18/2018 4:51:58 PM

मुंबई: कहा जाता है कि तेंदुए सबसे ज्यादा खतरनाक जानवर होते हैं। उनका एक हमला किसी की भी जान ले लेता है। हाल ही में एक एेसी ही वीडियो सामने आई है जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई। जहां कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए। वीडियो में कुत्ते ने भौक-भौक कर तेंदुए को भगा दिया। कुत्ते ने बड़ी ही समझदार तरीके से अपनी जान बचाई। सोशल साइट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

 

 

यह वीडियो राजस्थान के जयपुर के झलाना सफारी पार्क का है। वीडियो मेंबीच सड़क पर कुत्ता लेटा हुआ है। वहीं जंगल से तेंदुआ आता है और उसे सूंघने लगता है, कुत्ता उठते ही जोर-जोर से भौकने लगता है, जिसके बाद तेंदुआ सहम जाता है और वापस लौट जाता है। Wilderness of India ने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है।  अब तक इस वीडियो को 21 लाख व्यूज हो चुके है।

Neha